फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी

परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी

Wed, 28 Mar 2018 02:35 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मकान पर कब्जा करने, महिलाओं से अभद्रता व मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ थाना बन्नादेवी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह मामला उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज के पास का है। परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है।

उदय सिंह जैन रोड जामाजी का पेच निवासी रेखा देवी पत्नी चंद्र कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि 17 मार्च को विनीत कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी कावेरी इंक्लेव स्वर्ण जयंती नगर रामघाट रोड अपने करीब 50 साथियों के साथ उनके घर आया।
विज्ञापन


विनीत ने उनके पति चंद्र कुमार व छोटे बेटे मोहित कुमार से गालीगलौज की। पति और बेटे के विरोध करने पर बेटे की पिटाई की, जिसमें उसे काफी चोटें आई थीं। रेखा देवी का आरोप है कि यह लोग जबरन उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। उनके घर का बंटवारा नहीं हुआ, सिर्फ बीच में दीवार खींच दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेठ का घर खाली है। दोनों भतीजे बाहर रहते हैं। पूरा घर बीम पर बना है। अब बीम को काटा जा रहा है, ऐसे में पूरे घर के गिरने की संभावना है। रेखा का कहना है कि घर की महिलाओं से अभद्रता भी गई थी। इस संबंध में थाना बन्नादेवी में तहरीर दी गई थी। रेखा की तहरीर पर विनीत कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। विनीत उन्हें और पूरे परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।


पिता की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
डॉ. प्रतीक वार्ष्णेय के पिता प्रमोद कुमार और रेखा देवी के पति चंद्र कुमार वार्ष्णेय दोनों भाई हैं। डॉ. प्रतीक ने एसएसपी को पत्र भेजकर उनके पिता प्रमोद कुमार की मौत के मामले में चचेरे भाई मोहित कुमार वार्ष्णेय पुत्र चंद्र कुमार वार्ष्णेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। डॉ. प्रतीक ने बताया कि उनके पिता की 31 दिसंबर 2014 में मौत हो गई थी। उनकी मां और पड़ोसियों ने बताया कि वह मंदिर के पीछे से आ रहे थे। उन्हें रिश्तेदार विनीत कुमार वार्ष्णेय व अन्य लोग केके हास्पिटल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग पिता की स्वाभाविक मौत बता रहे थे, जबकि वह पूरी तरह स्वस्थ थे। पिता की मौत के बाद मां मेरे साथ खन्ना (लुधियाना) आ गईं। विनीत को घर की जिम्मेदारी सौंप दी। उन्हें पावर ऑफ अटार्नी बना दिया। डॉ. प्रतीक ने कहा कि 20 मार्च 2018 को मोहित कुमार ने फेसबुक पर ‘मैंने प्रतीक के बाप का मर्डर किया था, उसका फल भोग रहा हूं’ पोस्ट किया था। यह पोस्ट पढ़कर मैं दंग रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed