फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   47 लाख रुपये के फर्जीवाड़े में बैंककर्मियों पर मुकदमा

47 लाख रुपये के फर्जीवाड़े में बैंककर्मियों पर मुकदमा

Wed, 28 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
47 लाख रुपये के फर्जीवाड़े में बैंककर्मियों पर मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


फर्जी हस्ताक्षर से 47 लाख रुपये निकाले जाने के मामले में एक्सिस बैंक के प्रबंधक व कर्मियों के खिलाफ थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नगला पला साहिबाबाद निवासी कृष्ण मुरारी के अनुसार रामघाट रोड एक्सिस बैंक शाखा में उनका खाता है, जिसे बैंककर्मी रमन कुमार से खाता खुलवाया था। मगर मेरी अनुमति के बिना रमन ने उनके दो बैंक खाते खोल दिए। खाते में 9 लाख 26 हजार 562 रुपये थे। रमन ने बैंक प्रबंधक से सांठगांठ करके नौ लाख 25 हजार रुपये फर्जी हस्ताक्षर बनाकर निकाल लिए।

इसके बाद अन्य खातों के बारे में जानकारी करके स्टेटमेंट निकलवाए, तब पता चला कि इन खातों से भी 8 लाख 20 हजार रुपये निकल गए। इसी बैंक में पिता महेंद्र पाल सिंह का और माता शांति देवी व पिता का ज्वाइंट खाता है।
विज्ञापन


दोनों खातों से क्रमश: 9 लाख 85 हजार रुपये व 8 लाख 80 हजार रुपये निकल गए। सभी बैंक खातों से कुल 47, 49, 830 रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिए गए।

इस संबंध में कृष्ण मुरारी ने थाना क्वार्सी में रमन कुमार बैंक कर्मी एक्सिस, बैंक प्रबंधक व अन्य कर्मी एक्सिस बैंक के खिलाफ तहरीर दी थी। उनकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed