{"_id":"5a98489e4f1c1ba32a8ba2e9","slug":"151519929502-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंगी ने बाइक सवार के चांटा मारा, रेलवे रोड पर आपस में भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुड़दंगी ने बाइक सवार के चांटा मारा, रेलवे रोड पर आपस में भिड़े
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गुरुवार को बाजार में होली के दौरान शहर के कई हिस्सों में छिटपुट मारपीट और आपस में झगड़े की घटनाएं हुईं। कई स्थानों पर आसपास के लोगों ने तो कई स्थानों पर पुलिस को पहुंचकर मामले को संभालना पड़ा। इस दौरान सब्जी मंडी चौराहे पर चांटा मारने से बाइक सवार बिफर गया और नौबत मारपीट में सिर फटने तक की आ गई। बाद में अधिकारियों के दखल पर मामला शांत हुआ।
रेलवे रोड पर मार्केट में होली खेलने के दौरान ही किसी बात पर होली खेलने वाले आपस में ही भिड़ गए। बताया गया कि इन दोनों का पुराना कोई विवाद था जिसका जिक्र होली के दौरान हो गया और इसी बात पर टकराव की स्थिति आ गई। यहां पर पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को अलग-अलग किया।
इसके बाद दूसरे पक्ष ने महावीरगंज में पहुंचकर उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसका सिर फट गया। इस संबंध में राकेश वार्ष्णेय निवासी कटरा चौक ने दी तहरीर में कहा हैकि उसका बेटा प्रतीक सब्जी मंडी पर होली खेल रहा था, तभी वहां आए नामजदों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद जब बेटा महावीरगंज पहुंचा तो वहां उसके साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है। इसके अलावा सराय हकीम में होली खेलने के दौरान एक होली वाले ने रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार को चांटा मार दिया।
बात और आगे बढ़ती इससे पहले ही पास ही के एक दुकानदार ने चांटा मारने वाले की ओर से माफी मांगते हुए उसे सम्मान पूर्वक वहां से रवाना किया। बारहद्वारी पर रिक्शे में जा रहे एक वृद्ध दंपती के ऊपर रंग डालने को लेकर जमकर नोकझोंक हुई। गूलर रोड पर कुछ होली खेलने वालों ने वहीं के रहने वाले की एक पुरानी चारपाई होलिका में लगा देने पर झगड़े की स्थिति बन गई।