{"_id":"59495c684f1c1b312a8b45a3","slug":"14979800413-sikandhra-rahu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने किया युवक का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवारों ने किया युवक का अपहरण
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला सिकंदराराऊ/हाथरस।
कोतवाली के गांव गंथरी शाहपुर में मंगलवार सुबह एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। उसके परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
रिपोर्ट के अनुसार गांव निवासी अर्जुन (20) पुत्र रमेश चंद्र सुबह नौ बजे गांव स्थित अपने बाग की ओर जा रहा था। तभी बोलेरो कार सवार पांच लोग आए और उसे जबरन गाड़ी में डाल कर ले गए। घरवाले समझ रहे थे कि अर्जुन बाग में हैं।
परिजनों के अनुसार दोपहर में अर्जुन का फोन आया। उसने बताया कि जगदीश पुत्र ज्ञान सिंह, नरेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह, रामू पुत्र पप्पू, निवासी गंथरी शाहपुर और लकी पुत्र नरायन निवासी गांव छेरत अलीगढ़ और एक अज्ञात युवक उसे जबरन पकड़कर ले गए हैं। फोन के बाद ही परिजनों को अपहरण की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।