फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   परिवार की महिला से संबंधों के चलते रिश्ते के चाचा ने ही की थी धर्मेश की हत्या

परिवार की महिला से संबंधों के चलते रिश्ते के चाचा ने ही की थी धर्मेश की हत्या

Sun, 13 Jan 2019 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
परिवार की महिला से संबंधों के चलते रिश्ते के चाचा ने ही की थी धर्मेश की हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट इलाके में मथुरा रोड पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी सुनील सिंह के निर्माणाधीन भवन पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड धर्मेश की हत्या करने वालों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

धर्मेश की हत्या रिश्ते के चाचा सोनू ने परिवार की एक महिला से अवैध संबंधों के चलते की थी। धर्मेश सोनू और महिला के संबंधों का विरोध करता था।

इसी बात पर सोनू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रंजिशन हत्या कर दी। हालांकि इस मामले में अभी भी एक हत्यारोपी फरार है।

एसएसपी आकाश कुलहरि ने पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर आरोपियों के बारे में खुलासा किया। एसएसपी के अनुसार सोनू निवासी सोनू पुत्र किशनलाल निवासी सुरीर, मथुरा ने अपने साथी पवन पुत्र रग्गो निवासी जावली, मथुरा और देवी सिंह पुत्र चोखेलाल निवासी जावली, शेरगढ़ मथुरा के साथ मिलकर 31 दिसंबर की रात वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी सोनू नेेे पूछताछ में कुबूल किया कि उसके धर्मेश के परिवार की एक महिला से संबंध थे। धर्मेश को इस बात की भनक लग गई और वह विरोध करने लगा था। इस मौके पर एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी, एसपी यातायात अजीजुल हक, एएसपी नीरज जादौन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह थी वारदात
लोधा के गांव जोफरी केशोपुर का रहने वाला धर्मेश कुमार(42) पुत्र सुरेश चंद्र तोमर उर्फ हरी सिंह मथुरा रोड पर गंगा धाम कालोनी के पास बन रहे भवन में सिक्योरिटी गार्ड था। 31 दिसंबर की रात वह परिसर के अंदर बने स्कूल के कमरे में सो रहा था।

इसी दौरान धर्मेश की सिर कुचल हत्या कर दी। एक जनवरी को सुबह मजदूरों ने धर्मेश का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी थी।

पुलिस ने परिजनों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो उसमें एक सोनू को परिजनों ने पहचान लिया। इसी के आधार मृतक के पिता ने सोनू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। दो अज्ञातों को भी मुकदमे में शामिल किया था।


आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम
थाना सासनी गेट इंस्पेक्टर अरुणा राय, एसएसआई सुरेंद्र बाबू, एसआई मदन सिंह, एसआई रामवीर सिंह, एसआई जितेंद्र सिंह, सुनील बाबू, प्रमोद कुमार, योगेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed