{"_id":"5c2d14afbdec22571875c028","slug":"141546458287-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर पर महिला का गलत आपरेशन करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर पर महिला का गलत आपरेशन करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
गांधी पार्क इलाके में संचालित एक निजी हास्पिटल संचालक पर एक महिला का गलत तरीके से आपरेशन करके उसकी जिंदगी खतरे में डालने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठा. राकेश सिंह भी हास्पिटल पहुंचे और पाया कि डाक्टर पर पहले भी एक हत्या का मुकदमा विचाराधीन है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।
जीटी रोड के धनीपुर पर विश्वनाथ पुरम निवासी टोडी राम शर्मा ने सीएमओ से की गई शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी विमलेश देवी का गांधी पार्क इलाके के इस हास्पिटल में आपरेशन किया गया।
इसके लिए पूरे 30 हजार रुपये मांगे जो दे दिए गए। आपरेशन करते समय विमलेश देवी की हालत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें कैंसर बताते हुए आगरा के हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहां जांच में पता चला कि आपरेशन करते समय विमलेश देवी की दो नसें कट गई हैं। अब उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि हास्पिटल में आपरेशन आदि झोलाछाप करते हैं। हास्पिटल संचालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।