फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अंकित के हत्यारों को दी जाए कठोर सजा

अंकित के हत्यारों को दी जाए कठोर सजा

Tue, 06 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
अंकित के हत्यारों को दी जाए कठोर सजा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पश्चिमी दिल्ली के 23 वर्षीय युवक अंकित सक्सेना की हत्या की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने कठोर शब्दों में निंदा की है और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इस हत्या को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

इसके साथ ही छात्रों ने अंकित के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। छात्र नेताओं ने कहा कि कुछ लोग इस मामले को सांप्रदायिक रंग देना चाहते हैं जो निदंनीय है।
विज्ञापन


सोमवार को एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन एक प्रतिनिधि मंडल के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय से उनके कार्यालय में मिले और राष्ट्रपति को संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजुल हसन ने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग इस घटना को सांप्रदायिक रंग देना चाहते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने अंकित के परिवार को 50 लाख रुपये एवं एक सरकारी नौकरी देने की मांग की।


इसके साथ ही दोषियों को ट्रॉयल फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने एवं कठोर सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित युवती को भी सुरक्षा प्रदान करे और उसके पुनर्वास में सहायता करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed