फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रिश्वत लेने पर लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलंबित, लेखाकार हटाया

रिश्वत लेने पर लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलंबित, लेखाकार हटाया

Tue, 23 Apr 2019 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेने पर लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलंबित, लेखाकार हटाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के नगर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ऑडिट के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में वीडियो के आधार पर बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने वरिष्ठ लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित कर सहायक लेखाकार को हटा दिया है। सहायक लेखाकार पर कार्यवाही के लिए संबंधित एसोसिएट्स को पत्र जारी किया गया है।

प्रकरण के अनुसार लगभग मार्च के अंतिम सप्ताह का यह मामला है। बीएसए को आडिट के नाम पर रिश्वत लेने की वीडियो पहुंची। जिसके मुताबिक खंड शिक्षा अधिकारी नगर कार्यालय में ऑडिट के नाम पर वरिष्ठ लिपिक योगेश कुमार रिश्वत लेते हुए दिखे।
विज्ञापन


वहीं इस वीडियो में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मदन मोहन द्वारा साथ में खड़े रहकर सहयोग करते दिख रहे हैं। वहीं सहायक लेखाकार के पद पर कार्य कर रहे अंशुल गौड़ भी इस वीडियो में दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो के माध्यम से तीनों व्यक्ति प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। जिसके चलते योगेश कुमार व मदन मोहन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जबकि लेखाकार अंशुल गौड़ को पद से हटाकर बीएसए ने मैसर्स एलएल एसोसिएट्स सिविल लाइन बुलंदशहर को पत्र जारी कर अंशुल गौड़ के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।


इस संबंध में बीएसए ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। अब कमेटी गठित कर संबंधित प्रकरण की जांच करवाई जाएगी। आगे की कार्यवाही जांच रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed