{"_id":"5c7057c4bdec22738563f1bd","slug":"131550866372-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेंद्र नगर में गांजा बिक्री को लेकर भड़के लोग, एक नशेबाज दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरेंद्र नगर में गांजा बिक्री को लेकर भड़के लोग, एक नशेबाज दबोचा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी इलाके की सुरेंद्र नगर कालोनी में गुरुवार रात को एक बार फिर से नशे के कारोबार को लेकर हंगामा हो गया। आक्रोशित क्षेत्रीय जनता ने एक नशेबाज को गांजे सहित दबोच लिया। उसकी जनकर पिटाई लगाई। इसके साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
नशेबाज की पिटाई लगाते और उससे पूछताछ करते हुए क्षेत्रीय जनता ने वीडियो रिकार्ड कर ली। किसी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
थाना क्वार्सी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के अनुसार दबोचे गए नशेबाज की पहचान जयपाल पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी सतपुरा माफी, बिलग्राम, कासगंज के तौर पर हुई है। उसके पास से 250 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। जयपाल लंबे समय से अलीगढ़ के थाना क्वार्सी के नगला तिकोना क्षेत्र में रह रहा था। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज उसे जेल भेज दिया गया है।