{"_id":"5bba737e867a5514bb7995de","slug":"131538945918-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने छेड़ी सिपाही तो टूट पड़ी पब्लिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी ने छेड़ी सिपाही तो टूट पड़ी पब्लिक
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। महानगर के आगरा रोड केपी स्कूल के पास किराये पर रहने वाली महिला सिपाही संग नशे में धुत युवक ने भद्दी हरकत की तो वहां बखेड़ा खड़ा हो गया। पहले तो महिला सिपाही के विरोध पर पब्लिक उस पर टूट पड़ी। उसे जमकर पीटा गया। वहां से किसी तरह वह छूटकर खुद को बचाकर भागा तो बाद में खोजबीन कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे थाने ले जाया गया। वह युवक नशे में धुत था।
शहर के ही थाने में तैनात यहां किराये पर रहती है। वह शाम के वक्त घर से सादा में बाजार खरीदारी करने निकली थी। तभी गली के बाहर नशे में खड़े युवक ने उस पर कमेंट कर दिया। युवती ने विरोध किया तो छेड़खानी कर दी। इस पर युवती बिफर गई और उसके समर्थन में भीड़ आ गई। वहां उसे जमकर पीटा गया। युवक ने किसी तरह खुद को भागकर बचाया। इसी बीच सूचना पर इंस्पेक्टर सासनी गेट अरुणा राय भी पहुंच गईं और लोगों की मदद से पहचान करने के बाद आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक नशे में धुत है। इसलिए अभी ज्यादा कुछ कहने की स्थिति नहीं है।