{"_id":"5b80717942c79246615449ac","slug":"131535144313-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन दुकानों पर 300 राशन काडोऱं् में हुआ फर्जीवाड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में तीन दुकानों पर 300 राशन काडोऱं् में हुआ फर्जीवाड़ा
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रदेश स्तर पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के एनआईसी साफ्टवेयर और आधार लिंकेज प्रणाली में सेंध लगाकर सरकार अनाज लूटने का मामला प्रकाश में आने से हड़कंप मचा हुआ है। अलीगढ़ में भी तीन राशन डीलरों की दुकान से कुछ सेकेंडों के लिए उपभोक्ता का आधार हटाकर दूसरे आधार से गल्ला निकालने का मामला पकड़ में आया है। इन दुकानों से 300 राशन कार्डों से 1200 यूनिट का करीब 70 क्विंटल अनाज निकाला गया है। जुलाई माह में हुए इस फर्जीवाड़े की जांच के लिए दो टीमें बनाकर 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की गई है।
प्रदेश के 43 जिलों में करीब दो हजार राशन की दुकानों के जरिये 1.86 लाख से अधिक परिवारों का करीब 12 करोड़ का राशन फर्जी आधार कार्ड के आधार पर निकालकर बाजार में बेचने का मामला प्रकाश में आने से हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य आयुक्त आलोक कुमार ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को जांच कर फर्जीवाड़े में शामिल लोगों का पता लगाने के निर्देश दिये हैं। 43 जिलों में हुए इस फर्जीवाड़े में अलीगढ़ भी शामिल है।
जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि साफ्टवेयर की जांच में पता चला है कि जिले में तीन दुकानों विजयगढ़, बरौला जाफराबाद एवं औरंगाबाद के तीन डीलर इस फर्जीवाड़े में शामिल हैं। इन तीन दुकानों से 300 राशन कार्डों की 1200 यूनिट से करीब 70 क्विंटल गल्ला निकाला गया है। यह सब जुलाई माह में हुआ है। दरअसल जून माह में साफ्टवेयर की चेकिंग के चलते फर्जीवाड़ा संभव नहीं था।
विज्ञापन
जांच के लिए बनाई दो टीमें
फर्जीवाड़े की जांच के लिए शहरी क्षेत्र में एआरओ शरद स्वर्णकार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर व बाबुओं की टीम गठित की गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में एआरओ शैलेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की गई है।
करीब 1.30 लाख का गल्ला किया खुर्द बुर्द
जनपद में फर्जी आधार कार्ड लगाकर निकाले गए करीब 70 क्विंटल गल्ले के मामले में अब तक हुई जांच में पता चला है कि करीब 40 क्विंटल गेहूं व 30 क्विंटल चावल फर्जी तरीके से निकालकर बाजार में बेचा गया है। बाजार में गेहूं का रेट करीब 16 रुपये किलो है। जबकि चावल का रेट 22 रुपये किलो है। इस हिसाब से करीब 64 हजार रुपये का गेहूं और 66 हजार रुपये का चावल बाजार में बेचा गया है।