फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बैंक खाते से पैसे निकले

बैंक खाते से पैसे निकले

Sat, 11 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बैंक खाते से पैसे  निकले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ज्ञान महाविद्यालय के प्रिंसिपल के खाते से धोखाधड़ी करने वालों ने दो बार में फर्जी तरीके से कुल 12 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत करने जब वह बैंक पहुंचे तो उनके साथ अभद्रता की गई।

मानिक चौक के रहने वाले योगेश कुमार गुप्ता ज्ञान महाविद्यालय में प्रिंसिपल हैं। उनका बैंक ऑफ बड़ौदा की सासनी गेट स्थित शाखा में खाता है। योगेश कुमार गुप्ता ने बैंक के रीजनल मैनेजर को लिखे पत्र में कहा है कि छह जून को उनके खाते से दो बार में 10 हजार और 2 हजार रुपये कुल 12 हजार रुपये निकल गए। जबकि इस दिन किसी भी एटीएम का प्रयोग नहीं किया था।
विज्ञापन


इसकी सूचना जब बैंक को दी गई तो वहां पर कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। साथ ही अभद्रता की गई और अशोभनीय व्यवहार किया गया। इससे वह मानसिक रूप से आहत हो गए। इसकी शिकायत हेल्पलाइन पर भी की। पत्र में पैसा वापस करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed