फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हॉस्पीटल में मरीज को बनाया बंधक

हॉस्पीटल में मरीज को बनाया बंधक

Tue, 26 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
हॉस्पीटल में मरीज को बनाया बंधक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सासनी गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने रामघाट रोड स्थित एक हॉस्पिटल के चिकित्सक पर आपरेशन थियेटर में पत्नी का पेट फाड़कर दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। रुपये न देने पर उसकी पत्नी को बंधक बनाने की शिकायत क्वार्सी पुलिस से की है।

सासनी गेट के भगवान नगर खिरनी गेट निवासी शिवकुमार शर्मा के अनुसार रामघाट रोड स्थित एक हास्पिटल में उसने अपनी पत्नी को पेट दर्द होने पर भर्ती कराया है। यहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी पत्नी की जांच एवं अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट देखने के बाद कहा कि 20-25 हजार रुपये में आपरेशन होगा। वह तैयार हो गया तो चिकित्सक उसकी पत्नी को आपरेशन थियेटर में ले गए।
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने उसकी पत्नी का पेट चीर दिया और फिर उससे दो लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसकी पत्नी को बंधक बना लिया है। बीमार हालत में उसकी पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। उसने थाना प्रभारी को तहरीर देकर अपनी पत्नी को बंधन मुक्त कराते हुए चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed