{"_id":"5afde66a4f1c1be7408b6224","slug":"131526589034-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का शिकार हुए किसान की नहीं सुन रही टप्पल पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का शिकार हुए किसान की नहीं सुन रही टप्पल पुलिस
Updated Fri, 18 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
किसान के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
थाना पिसावा के गांव सहजपुरा निवासी सोनू पुत्र स्व. मोमराज सिंह के अनुसार पांच मई को वह अपनी बाइक से बहन कमलेश के गांव गनेशी गौतमबुद्ध नगर जा रहा था।
टप्पल कट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे लात मारकर गिरा दिया। बदमाश उससे मारपीट कर बाइक, 15 सौ रुपये लूट ले गए। मारपीट में उसे गंभीर चोट आईं और वह बेहोश हो गया।
कुछ देर बाद रोडवेज बस के यात्रियों ने उसे हामिरपुर से टेंपो में बिठाया। उसकी बहन को जानकारी हुई तो वह भी आ गई और चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चोट सही होने के बाद वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अंत में उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।