फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लोन दिलाने के नाम पर 1.13 लाख की ठगी

लोन दिलाने के नाम पर 1.13 लाख की ठगी

Fri, 29 Mar 2019 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर 1.13 लाख की ठगी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोन दिलाने के नाम पर सासनी गेट इलाके की एडीए कॉलोनी के एक दंपती ने शहर के चार लोगों को 1.13 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पांच-पांच लाख रुपये का लोन बैंक से दिलाने के नाम पर दंपती लोगों से बतौर कमीशन 28-28 हजार रुपये अधिक लेकर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ितों ने ठगी का अहसास होने पर एसएसपी को तहरीर दे, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता अनमोल सिंह निवासी सूतमील, बीमा नगर, बन्नादेवी ने बताया कि फरवरी माह में उनके घर पर एडीए कालोनी, सासनी गेट का एक दंपती आया और खुद को लोन दिलाने वाला एजेंट बताने लगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह पांच लाख का लोन दस प्रतिशत की कमीशन पर कराते हैं। प्रमाणिकता के लिए उन्होंने कुछ लोगों के नाम भी बताए। इस पर भरोसा करते हुए मैंने और मेरे साथी सतेंद्रपाल सिंह निवासी आजाद नगर, संजय शर्मा निवासी सूतमिल और दीपक सिंह निवासी जीटी रोड ने उन्हें लोन कराने के नाम पर 28250-28250 रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दंपती गायब हो गया। काफी तलाशने के बाद एक दिन मिला तो माफी मांगते हुए 25 मार्च तक पैसे वापस करने की बात कही। मगर, दंपती अब अपना घर खाली करके भाग गया है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस से मामले की जांच करा रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed