{"_id":"5c969344bdec2214530f9fe1","slug":"121553371972-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामघाट रोड पर देवर-जेठ ने की महिला संग छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामघाट रोड पर देवर-जेठ ने की महिला संग छेड़खानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह के करीबी प्रापर्टी डीलर धीरा ठाकुर की हत्या के बाद उनके परिवार में ही अंदरखाने चल रही कलह बाहर उजागर होने लगी है। अब धीरा की पत्नी ने अपने देवर-जेठ पर रास्ता रोककर मारपीट करने व अभद्र हरकत करने का आरोप लगाते हुए क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्वार्सी पुलिस को दी तहरीर के अनुसार महिला 14 मार्च को क्वार्सी बाजार से सामान लेकर अपने घर जा रही थी। रामघाट रोड स्थित गंदा नाला के पास उसे उसके देवर-जेठ मिल गए। दोनों ने उसे रोक लिया। इसके बाद अभद्र हरकत करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने की धमकी देने लगे। इधर, शोर मचाने पर राहगीरों की भीड़ जुटते देख दोनों मौके से भाग गए।
े महिला के अनुसार घटना के बाद से वह काफी डरी हुई थी। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद होने लगे। इसके बाद फोन करके पुलिस के पास न जाने की धमकी देने लगे। मामले की शिकायत थाना क्वार्सी पुलिस से की गई है। क्वार्सी इंस्पेक्टर के अनुसार महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। बता दें कि मामले में मुकदमे की पैरवी और संपत्ति आदि को लेकर विवाद की चर्चाएं सामने आ रही हैं।