फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जेएन मेडिकल कालेज में स्ट्रेचर से गिरा मरीज, मौत

जेएन मेडिकल कालेज में स्ट्रेचर से गिरा मरीज, मौत

Sat, 23 Feb 2019 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कालेज में स्ट्रेचर से गिरा मरीज, मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में डॉक्टरों सहित इमरजेंसी के अन्य स्टाफ की लापरवाही से एक मरीज की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टाफ ने उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर छोड़ दिया था। काफी समय बाद भी मरीज को उपचार नहीं दिया गया। तबीयत अधिक बिगड़ने पर युवक अचानक से नीचे गिर गया।


गिरने से उसके सिर में चोट लग गई। सिर से खून बहने लगा। इसके बाद भी डॉक्टरों ने मरीज को समय पर उपचार नहीं दिया। अधिक खून बहने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने रात को वहां जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार को शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन




मुकेश पुत्र होडल सिंह, निवासी धुर्रा तोड़करपुर, पाली मुकीमपुर की गुरुवार को दिन में तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों के अनुसार उसे बुखार और दस्त होने लगे थे। इस पर मुकेश को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से मरीज को जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। यहां रात नौ बजे करीब मरीज को इमरजेंसी में भर्ती करने के लिए लेकर पहुंचे। इमरजेंसी स्टाफ ने मरीज को स्ट्रेचर पर लिटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसकी हालत गंभीर होने पर भी समय से उपचार नहीं दिया गया। थोड़ी देर बाद मरीज अचानक से स्ट्रेचर से नीचे फर्श पर गिर गया। गिरने से उसके सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा। इस बात की जानकारी मौजूद डाक्टरों को दी। इसके बाद भी उन्होंने तत्परता नहीं दिखाई। इससे मरीज की थोड़ी देर बाद मौत हो गई।



हंगामा होने पर पहुंची पुलिस
मुकेश की मौत होने पर गुस्साए परिजनों में इमरजेंसी में हंगामा काटना शुरू कर दिया। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। युवक की मौत से परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed