फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पैदल दोस्तों को बाइक सवार ने मारी टक्कर, झोंका फायर

पैदल दोस्तों को बाइक सवार ने मारी टक्कर, कहासुनी पर झोंका फायर

Fri, 02 Nov 2018 02:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 02 Nov 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
पैदल दोस्तों को बाइक सवार ने मारी टक्कर, झोंका फायर
प्रतीकात्मक तस्वीर
थाना सासनी गेट क्षेत्र के दो दोस्तों को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। दोनों की बाइक सवारों से कहा सुनी हो गई। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने दोनों युवकों पर फायर कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन


पंकज भारद्वाज पुत्र राजकुमार निवासी एडीए ईडब्ल्यूएस गुरुवार दोपहर अपने दोस्त राहुल निवासी सासनी गेट के साथ घूमने और खाने-पीने के लिए घर से पैदल बाजार जा रहे थे। जैसे ही वो आवास-विकास स्थित गौतम बुद्ध पार्क पर पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे।
विज्ञापन


पंकज और बाइक सवारों में कहा सुनी हुई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पंकज पर गोली चला दी। हादसे में पंकज और उसका दोस्त बचने के चक्कर में सड़क पर गिर गए और चोटिल हो गए। गोली की आवाज सुन कर लोग अपने घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को आता देख बाइक सवार फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इस संबंध में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed