{"_id":"5bc257f2bdec2269b8462975","slug":"121539463154-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो चालक ने की आत्महत्या
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
थाना बन्ना देवी क्षेत्र के सारसौल में एक टेंपो चालक ने घरेलू विवाद के बाद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने मायके पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
सारसौल के मोहल्ला चित्रगुप्त कालोनी निवासी सुरेश चंद्र (35) पुत्र मिट्ठन टेंपो चलाता था। पुलिस के मुताबिक गत दिवस उसका अपनी पत्नी सुमन से कुछ विवाद हो गया। जिससे वह क्षुब्ध हो गया। शनिवार की सुबह उसने घर में फंदे से लटक कर खुद को फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब घर में किसी ने उसे फंदे से लटके देखा तो चीख पुकार मच गई। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की बात तो कही है लेकिन पुलिस को अभी भी तहरीर नहीं मिली है।