फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बदमाशों ने दो खातों से उड़ा दिए 1.20 लाख

बदमाशों ने दो खातों से उड़ा दिए 1.20 लाख

Fri, 07 Sep 2018 12:58 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने दो खातों से उड़ा दिए 1.20 लाख
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हैकरों ने बुधवार व गुरुवार में गांधीपार्क इलाके के दो व्यक्तियों के खाते से 1.20 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

धनीपुर के ब्लाक रोड निवासी अमित कुमार पुत्र सोरन सिंह का डीएस कॉलेज स्थित एसबीआई बैंक शाखा में खाता है। पीड़ित ने दी तहरीर में कहा है कि बुधवार देर रात उसके खाते से चार बार में दस-दस हजार करके राशि आहरित कर ली गई। इसके बाद गुरुवार दोपहर में फिर से चार बार में 40 हजार रुपये उड़ गए। मैसेज देखकर अमित के होश उड़ गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि एटीएम कार्ड उसके पास था, जबकि मैसेज के हिसाब से एटीएम द्वारा ट्रांजेक्शन होना बताया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने मंगलवार को नौरंगाबाद स्थित एक एटीएम से रुपये निकाले थे, उस समय ही किसी ने एटीएम की डिटेल देख ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। दूसरा प्रकरण धनीपुर के प्रभात नगर स्थित अशोक सिंह पुत्र हर नारायन सिंह के साथ घटित हुआ है। पीड़ित ने गांधीपार्क थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग मैसेज आने शुरू हुए। जिसके मुताबिक चार बार में दस-दस हजार रुपये निकले हैं।


जब प्रार्थी ने बैंक में शिकायत की तो वहां से जानकारी मिली कि दिल्ली के मयूर विहार के एक एटीएम से उसके रुपये निकले हैं। जबकि पीड़ित के अनुसार उसने अपने एटीएम से कोई लेनदेन नहीं किया। अब पीड़ित ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed