फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   स्कूटी सवार से बदमाशों ने नगदी मोबाइल लूटा

स्कूटी सवार से बदमाशों ने नगदी मोबाइल लूटा

Mon, 03 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी सवार से बदमाशों ने नगदी मोबाइल लूटा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के रामघाट रोड पर थाना क्वार्सी क्षेत्र में शनिवार की रात एक शादी समारोह से लौट रहे स्कूटी सवार से एडीए मार्केट के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर हजारों रुपये लूट लिए। घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है।

गांधी पार्क नौरंगाबाद छावनी निवासी मनीष मथुरा रोड पर एक हार्डवेयर कंपनी में मैनेजर है। रविवार की रात मनीष अपने घर से क्वार्सी चौराहे के पास स्थित बैंक्वेट हाल में परिचित के यहां गए थे। वापसी में रात को ही एडीए मार्केट के पास उसका पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने उसे बाइक से टक्कर मारकर रोक लिया और गिरा दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर कहा िकि जान की सलामती चाहते हो तो नकदी और माल हमारे हवाले कर दो। जब मनीष ने कहा कि उसके पास तो कुछ भी नहीं है तो बदमाश उत्तेजित हो गए। उन्होंने मारपीट कर दी और मनीष से 10 हजार रुपये व एक मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बोले कि अब तो हम जा रहे हैं, लेकिन हमारे जाने के बाद ज्यादा हाथ पैर चलाए तो अंजाम बहुत बुरा होगा। बाद में घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed