{"_id":"5b0876194f1c1b946e8b4ab0","slug":"121527281177-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी की शराब सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करी की शराब सहित दो गिरफ्तार
Updated Sat, 26 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
कानपुर में जहरीली शराब पीने से एक दर्जन से अधिक मौतों के बाद स्थानीय जिला प्रशासन भी सख्त हो गया है। ऐसे शराब तस्करों पर शिकंजा कसता जा रहा है, जो खतरनाक शराब बेचने का काम कर रहे हैं। थाना टप्पल पुलिस ने गैर प्रांत से तस्करी होकर आ रही शराब सहित दो शराब तस्करों को पकड़ लिया। उनके पास से 38 पेटी तस्करी की शराब और कार बरामद की है।
पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी अजय कुमार सहानी ने बताया कि गुरुवार को थाना टप्पल के सब इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी व ईश्वर सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर बार्डर के पास चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग गोल्डन रंग की कार से हरियाणा से तस्करी की शराब लेकर जेवर होते हुए आने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की और थोड़ी देर बाद गोल्डन कलर की कार जेवर की तरफ से आते हुए दिखाई दी।
विज्ञापन
इस रोकने का प्रयास किया गया तो कार नहीं रुकी तथा गाड़ी को चालक इंटरचेंज की तरफ भगा ले गया, तभी जीप से कार का पीछा किया तथा टप्पल इंटरचेंज पर मौजूद लैपर्ड मोबाइल टीम की सहायता से अलीगढ़ कट पर गाड़ी उतरने वाले रोड पर बने ब्रेकर के पास बैरियर लगाकर गाड़ी को पकड़ लिया।
इस कार से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गाड़ी की तलाशी में 38 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। अभियुक्तों ने बताया कि पकड़ी गई गाड़ी हरियाणा से तस्करी करके उत्तर प्रदेश में धोखाधड़ी करके बेचते हैं। पुलिस ने धारा 63/72 एक्साइज एक्ट, 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
इन्हें किया है गिरफ्तार
1- रोहित पुत्र दिलबाग निवासी गांव माछुरी थाना मोहाना जनपद सोनीपत हरियाणा
2-आशीष पुत्र बजीर निवासी गांव फरमाना थाना खरखोदा जिला सोनीपत हरियाणा
ये हुआ बरामद
-38 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का, एक कार गोल्डन रंग
यह है पुलिस पार्टी-
- सब इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी, ईश्वर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, प्रवीण मान, राहुल यादव