फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चोरों की धमाचौकड़ी..एक रात में 3 दुकान और 5 नलकूपों में चोरी

चोरों की धमाचौकड़ी..एक रात में 3 दुकान और 5 नलकूपों में चोरी

Mon, 23 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
चोरों की धमाचौकड़ी..एक रात में 3 दुकान और 5 नलकूपों में चोरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के खैर रोड और धनीपुर से सटे इलाके में रात चोरों ने खूब धमाचौकड़ी मचाई। इस दौरान चोरों ने खेर रोड की तीन दुकानों की छत काटकर कई लाख का माल पार कर दिया, जबकि धनीपुर इलाके के पांच नलकूपों से चोर कीमती माल ले गए। दोनों सूचनाओं पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

वाकया इस तरह है कि खैर रोड पर खैर बस स्टैंड से आगे रोबिन तिवारी निवासी नदरोई लोधा, कौशल किशोर निवासी नगला मसानी व सुमित निवासी खैर रोड की सेनेटरी उत्पाद बिक्री की बराबर-बराबर में दुकान हैं।
विज्ञापन


रात चोरों ने तीनों दुकानों की छतों में नकब लगाकर उनमें चोरी को अंजाम दिया। सुबह जब दुकानें खुलीं तो दुकान स्वामियों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर देहली गेट पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार रोबिन की दुकान से 5 हजार रुपये नकद, करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान, कौशल की दुकान से 12 हजार रुपये नकद व सवा लाख रुपये कीमत का माल और सुमित की दुकान से 80 हजार रुपये कीमत का माल चोरी गया है।

इसी तरह गांधीपार्क इलाके में धनीपुर से सटे रोरावर नगर में बलीपुर गांव के पूर्व प्रधान राजन सिंह के खेतों में उनका नलकूप लगा है। रात चोरों ने राजन के नलकूप से मोटर आदि सामान चोरी कर लिया। इसके बाद इसी तरह उनके पड़ोसी रमेशपाल, सुरेश बाबू सहित कुल पांच नलकूपों से सामान चोरी किया है। इसकी सूचना सुबह मिलने पर पुलिस को अवगत कराया गया। मामले में यहां भी थाने में तहरीर दे दी गई है। दोनों घटनाओं में पुलिस कार्रवाई जारी है।


अधिवक्ता के घर से चोरों ने नकदी उड़ाई
महानगर के क्वार्सी इलाके के विष्णुपुरी में रहने वाले अधिवक्ता लवनेश कुमार वार्ष्णेय के घर भी रात चोर आ धमके। यहां दो मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में परिजनों को सोते समय कुछ सुंघाकर बेहोश करने के बाद चोर उनके यहां से 50 हजार की नकदी ले गए। सुबह जब निर्धारित समय से देरी से उनकी आंख खुली और देखा तो छत के रास्ते से दरवाजा खुला था। जंगला भी खुला हुआ था। एक एंगल भी बाहर पड़ी मिली। अंदेशा है कि चोर जंगले के रास्ते एंगल की मदद से घर में प्रवेश कर गए होंगे। इस संबंध में थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed