फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पंजाब के ट्रक चालक की हत्या में क्लीनर नामजद

पंजाब के ट्रक चालक की हत्या में क्लीनर नामजद

Wed, 24 Jan 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के ट्रक चालक की हत्या में क्लीनर नामजद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्ना देवी इलाके के ऊदला इलियासपुर में पंजाब के ट्रक चालक की हत्या में उसके साथी क्लीनर को ही नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब हत्या का कारण क्या रहा यह तो जांच और क्लीनर की गिरफ्तारी के बाद स्पष्ट होगा, मगर क्लीनर तभी से गायब है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद चालक का शव ट्रक मालिक अपने साथ ले गया है।

पंजाब के बटिंडा से ट्रक संख्या सीवी 10, सीएम 5618 ऊदला इलियासपुर आकर माल ले जाता है। यह ट्रक हर 15 दिन में आता है। सोमवार सुबह ऊदला के पास ट्रक की ड्राइवर वाली सीट के पास चालक की खून से लथपथ लाश मिली थी और क्लीनर गायब था।
विज्ञापन


चालक के सिर में कोई वजनी वस्तु मारकर उसकी हत्या की गई थी। इसकी पहचान सुखवीर पुत्र मेहर सिंह निवासी बिलूर फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई। सूचना पर आए ट्रक मालिक विनय वाधवा निवासी वर्द्धमान बठिंडा ने बताया कि उसके साथ क्लीनर रवि निवासी बुलंदशहर गाड़ी पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह गायब है। उन्होंने रवि के खिलाफ बन्नादेवी में शक में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद भी परिजन यहां नहीं पहुंच पाए। परिजनों ने फोन पर पुलिस को बताया कि उन्हें आने में देरी होगी।

इसके चलते पुलिस ने परिजनों की सहमति पर शव ट्रक मालिक को सौंप दिया। एसएसआई बन्नादेवी के अनुसार मामले में जांच चल रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed