{"_id":"5c57574fbdec224c80717971","slug":"11549227855-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छह करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े छह करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोल एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह ने रविवार को पुलिस टीम के साथ दो अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग छह करोड़ रुपये की जमीन कब्जा मुक्त कराई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि तहसील कोल के महेशपुर गांव के खसरा संख्या 354 में .4850 हेक्टेयर ऊसर व ग्राम सभा की जमीन पर अवैध तरीके से भूमाफि या द्वारा कब्जा कर प्लॉटिंग की जा रही थी।
तहसील की राजस्व व पुलिस टीम के सहयोग से यहां की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। जमीन की कीमत करीब सवा पांच करोड़ है। तहसील कोल के ही दोलरा निरपाल में गाटा संख्या 131 के 1.185 हेक्टेयर रकबा की पशुचर भूमि पर अलाउद्दीन पुत्र रहमत, चिंटू पुत्र नवाब सिंह ने सरसों व गेंहू की फ सल बो रखी थी। इस जमीन को भी कब्जा मुक्त कराया गया है।
यहां पर तहसीलदार गौतम सिंह, एसओ मडराक मृदुल कुमार, लेखपाल करतार सिंह, राकेश शर्मा, रवेंद्रपाल सिंह व ग्राम प्रधान नुरूल आदि मौजूद रहे। नूरउल मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि कब्जा मुक्त कराई दोनों जमीन की कीमत करीब साढ़े छह करोड़ रुपये है। भूमाफि या के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।