फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शहर के 15 प्वाइंटों पर बैरियर लगाकर होगी चेकिंग

शहर के 15 प्वाइंटों पर बैरियर लगाकर होगी चेकिंग

Wed, 30 Jan 2019 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
शहर के 15 प्वाइंटों पर बैरियर लगाकर होगी चेकिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एसएसपी आकाश कुलहरि ने चार्ज संभालने के बाद महानगर की सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद करने के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर उन्होंने सोमवार-मंगलवार की देर रात महानगर में बैरियर चेकिंग प्वाइंटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कुछ स्थानों पर तो बैरियर लगे मिले, लेकिन अधिकांश ऐसे स्थान थे जहां बैरियर की आवश्यकता थी और वहां बैरियर नहीं थे। मंगलवार को उन्होंने इसकी समीक्षा की और शहर सर्किल के 15 प्वाइंट ऐसे निर्धारित किए जहां बैरियर लगाकर चेकिंग अति आवश्यक है।



सोमवार-मंगलवार की रात को एसएसपी आकाश कुलहरि, सीओ द्वितीय नीरज जादौन के साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए निकल पड़े। इस दौरान उन्हें कुछ स्थानों पर ही बैरियर पर पुलिसकर्मी तैनात मिले, लेकिन शहर के अधिकांश ऐसे स्थान खाली मिले जहां बैरियर लगाकर चेकिंग होना आवश्यक है। उन्होंने मंगलवार की सुबह शहर सर्किल के 15 प्वाइंटों पर बैरियर लगाने और पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा निर्धारित किए गए 15 प्वाइंट ऐसे हैं जहां बैरियर स्कीम के तहत चेकिंग होना आवश्यक है। इन प्वाइंटों पर महानगर में घटना एवं वारदात को अंजाम देने के बाद भागते बदमाशों को पकड़ने के लिए एक साथ चेकिंग कराई जाएगी। ताकि शहर के अंदर वारदार करने के बाद बदमाश भागने में सफल न हो पाए। इन प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों की सर्तकता देखने के लिए आकस्मिक चेकिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed