फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सिंधौली में शादी वाले घर में चोरी, चोर दबोचे

सिंधौली में शादी वाले घर में चोरी, चोर दबोचे

Mon, 14 Jan 2019 02:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
सिंधौली में शादी वाले घर में चोरी, चोर दबोचे
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सिधौली में एक शादी वाले घर में शनिवार रात को चार चोर घुस गए। चोरों ने घर में रखे बक्से से 87 हजार की नकदी और चांदी के चार सिक्कों, तीन मोबाइल सहित कुछ कपड़े उड़ा दिए। हालांकि खटपट की आवाज सुनकर घर की महिला के शोर मचाने पर जागे परिवार के लोगों ने एक चोर को दबोच लिया।

मगर, उसके तीन साथी रकम और सामान लेकर भागने में सफल हो गए। परिवार ने पकड़े गए चोर को थाना गांधी पार्क पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चार चोरों को खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। चोर की निशानदेही पर देर शाम पुलिस ने फरार हुए तीन चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सुनीता देवी पत्नी कालीचरन निवासी सिधौली, गांधी पार्क ने बताया कि 27 जनवरी को छोटी बेटी की शादी है। घर में तैयारियां चल रही हैं। शनिवार को शादी का सामान लाने को 87 हजार रुपये लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे घर के कमरे में रखे एक बक्से में रख दिए थे। रात के समय चार चोर घर में घुस आए उन्होंने कमरे में रखे बक्से को खोलकर पैसे निकाल लिए। उसी कमरे में दोनों बेटियां सो रहीं थीं।

बक्से के खुलने पर खटपट की आवाज सुन नींद खुल गई। एक चोर को खिड़की से झांकते देख शोर मचाया तो परिवार वाले जाग गए। चोर ने भागने की कोशिश की मगर उसे दबोच लिया।

मगर, उसके तीन साथी भाग गए। पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर के अनुसार पकड़े गए चोर की पहचान गनेश पुत्र छोटेलाल निवासी पनैठी अकराबाद के तौर पर हुई है।


उसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है। उसने अपने साथियों के नाम मनोज बंजारा पुत्र गिरधारी, सनी पुत्र विजय और सूरज उर्फ बंजारा बताए थे। तीनों पनैठी, अकराबाद के रहने वाले हैं। देर शाम इन्हें भी दबोच लिया गया। सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed