फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सड़क हादसे में बुलंदशहर के युवक की मौत

सड़क हादसे में बुलंदशहर के युवक की मौत

Thu, 29 Nov 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बुलंदशहर के युवक की मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना जवां क्षेत्र के गौधा वीरपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में बुलंदशहर के युवक की जान चली गई। युवक अपने बड़े भाई के साथ गौधा वीरपुर स्थित अपनी ननिहाल आया था। मंगलवार को वह वापस अपने घर लौट रहा था। तभी मैक्स गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।

बुलंदशहर के रामघाट, गंगागढ़ गांव का रहने वाला अशोक (22 वर्षीय) पुत्र वीरेंद्र अपने बड़े भाई बॉबी के साथ ननिहाल आया था। वह मंगलवार को भाई के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में भाई ने टॉयलेट करने के लिए बाइक रुकवाई और वह टॉयलेट करने के लिए चला गया।
विज्ञापन


इस बीच पीछे से आती एक मैक्स गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े अशोक को जोरदार टक्कर मार दी। भाई ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। रात को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मैक्स गाड़ी चालक मौके से गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दे दी है। पुलिस ने शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। तहरीर के आधार पर गाड़ी हिरासत में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed