फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सूर्य विहार स्थित स्कूल में छात्रों के दो गुटों हुई मारपीट

सूर्य विहार स्थित स्कूल में छात्रों के दो गुटों हुई मारपीट

Fri, 28 Sep 2018 01:37 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
सूर्य विहार स्थित स्कूल में छात्रों के दो गुटों हुई मारपीट
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के सूर्य विहार स्थित एक स्कूल में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों गुटों के छात्रों के सिर फट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कई छात्रों को हिरासत में लेकर थाने आ गई। यहां समझौता होने पर दोनों गुटों को छोड़ दिया।

क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित सूर्य विहार के एक स्कूल में गुरुवार को छात्रों के दो गुट आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गई। गाली गलौज के बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों ओर से डंडे चलने लगे।
विज्ञापन


मारपीट में कई छात्रों के सिर फट गए और वह लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेज दोनों गुटों के कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी को लेकर थाने आ गई। यहां समझौता होने पर सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के खिलाफ अश्लील हरकत की रिपोर्ट दर्ज
देहली गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने जंगल गढ़ी निवासी शरीफ नामक युवक के खिलाफ अश्लील हरकत करने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का कहना है कि जब भी वह उसके सामने से निकलती है, तभी आरोपी उससे हरकत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed