फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चोरी की बाइकों कार्डों सेहित तीन लुटेरे पक़े

चोरी की बाइकों कार्डों सेहित तीन लुटेरे पक़े

Sat, 25 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइकों कार्डों सेहित तीन लुटेरे पक़े
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन पुलिस ने तीन ऐसे लुटेरों को गिरफ्तार किया जो लोगों के एटीएम कार्ड धोखे से बदल कर उन कार्डों से शापिंग आदि करते थे। इन बदमाशों से सैकड़ों एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। इसके साथ ही इन बदमाशों से पुलिस को चोरी की मोटरसाइकिलें तमंचा, कारतूस, नशीला पाउडर आदि बरामद किया है।

थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले, फर्जी एटीएम कार्ड बनाने वाले, वाहन चोरी करने वाले गिरोह के कुछ लोग रामघाट रोड पर घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड और रामघाट रोड की ओर से घेराबंदी की तो तीन बदमाशों को मीनाक्षी पुल के पास घेर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने वाहन चोरी और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पकड़े गए बदमाशों पर थाना सिविल लाइन में ही छह मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन


यह हैं गिरफ्तार किए बदमाश
1- नाजिम पुत्र लईक निवासी कासिम नगर, लड़िया थाना सासनी गेट
2- सफीक पुत्र हबीब रहमान निवासी नवाब मोहल्ला बड़ी जामा मसजिद थाना कोतवाली जिला कासगंज हाल निवासी अली नगर थाना सिविल लाइन
3-दीपक पुत्र तोताराम निवासी मालीनगर, धनीपुर मंडी, थाना गांधी पार्क

यह हुआ है बरामद- एक बाइक अपाचे, एक होंडा एक्टिवा बिना नंबर, सैकड़ों एटीएम कार्ड, एक बाइक डिस्कवर, एक डिस्कवर 150 सीसी, एक तमंचा कारतूस के साथ, 400 ग्राम डायजापाम नशीला पाउडर।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पुलिस टीम- थाना सिविल लाइन प्रभारी सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार, दिनेश कुमार, सिपाही अजीम खान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed