{"_id":"5c993fb0bdec2214084ce0af","slug":"111553547184-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा की महिलाओं से छेड़छाड़ मारपीट का आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा की महिलाओं से छेड़छाड़ मारपीट का आरोपी दबोचा
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू ट्रेन में नोएडा की दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले तीन युवकों में से एक आरोपी को सोमवार को जीआरपी ने खुर्जा स्टेशन से दबोच लिया। वह अलीगढ-दिल्ली ईएमयू से दिल्ली जा रहा था। आरोपी को छेड़छाड़, मारपीट, अभद्रता सहित अन्य सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है। हालांकि उसके दो साथी अभी फरार हैं।
थाना जीआरपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान रजनेश कुमार पुत्र कुंवर पाल सिंह निवासी ग्राम खिजरपुर, गभाना के तौर पर हुई है। गत शुक्रवार को आरोपी अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाली ईएमयू ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए सोमना स्टेशन से अपने साथी कालू उर्फ हरिओम पुत्र तेजपाल सिंह व अशोक शर्मा पुत्र विशंवर दयाल निवासी ग्राम भोगपुर, चंडौस सवार हुए।
ट्रेन में चढ़ते ही तीनों ने पहले से ट्रेन में सवार नोएडा की दो महिलाओं के साथ सीट को लेकर बदतमीजी कर दी। जबरन रजनेश एक महिला की गोद में बैठ गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। अन्य यात्रियों के विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर उसका एक दांत तोड़ दिया। इसके बाद कमालपुर स्टेशन पर उतरकर तीनों भाग गए। महिलाओं ने इस बात की शिकायत खुर्जा चौकी में दर्ज कराई थी। इसके बाद जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी रजनेश को खुर्जा स्टेशन पर दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि वह दिल्ली में कपड़े की दुकान करता है। साथ ही उसका एक मकान दिल्ली में भी है। गभाना वाले घर पर साप्ताहिक अवकाश वाले दिन आता था। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी को दबोचने वाली टीम में जीआरपी खुर्जा चौकी प्रभारी रजनीश यादव, मवेंद्र यादव, मनोज कुमार, संजीव यादव शामिल रहे।
आरपीएफ ने महिला बोगी से चार पुरुष और प्लेटफार्म से दो अवैध वेंडर दबोचे
रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने शुक्रवार को टूंडला दिल्ली पैसेंजर में चेकिंग अभियान चलाकर महिला बोगी से चार पुरुष यात्रियों को दबोच लिया। इसके साथ ही प्लेटफार्म से दो अवैध वेंडरों को भी दबोच लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके ओझा के अनुसार महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।