फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जुबैर पूरे गैंग सहित अंडरग्राउंड, तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

जुबैर पूरे गैंग सहित अंडरग्राउंड, तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Fri, 26 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
जुबैर पूरे गैंग सहित अंडरग्राउंड, तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के सिविल लाइंस इलाके में अनूपशहर रोड पर हबीब हॉल के सामने गैंगवार में मारे गए शाहबेज के हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस तीसरे दिन भी खाली हाथ है। जुबैर पूरे गैंग सहित अंडरग्राउंड है। तमाम प्रयास के बाद भी पुलिस को उसके संबंध में कोई सटीक सूचना नहीं मिल पा रही है। गुरुवार देर शाम भी पुलिस की एक टीम शहर में कुछ ठिकानों पर दबिश दे रही थी। दूसरी ओर सूत्र उसके दिल्ली में छिपे होने का अंदेशा जता रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर दिल्ली में कहां तलाश किया जाए।



एएमयू के अब्दुल्ला कॉलेज की छात्रा अनम हत्या के आरोपी शाहबेज पुत्र अजमत निवासी जाकिर नगर जीवनगढ़ गली नंबर 14 क्वार्सी की मंगलवार देर शाम हबीब हॉल के सामने बुलेट सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से समर्थकों व परिजनों ने खासा आक्रोश था। इस आक्रोश के चलते आरोपी जुबैर के समर्थक रितिक निवासी बरौला को मेडिकल कॉलेज में जमकर पीटा गया था। इसके बाद से ही पुलिस नामजद आरोपी जुबैर, उसके भाई व अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। समर्थकों द्वारा मारपीट के बाद हिरासत में लिए गए रितिक भी पुलिस हिरासत में है, जिससे पूछताछ चल रही है। ताकि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके। साथ में इनके संरक्षणदाताओं तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। तीसरे दिन तक पुलिस को कोई सटीक सूचना नहीं मिलने के कारण अंधेरे में तीर मारे जा रहे हैं। हालांकि दिल्ली की सूचना को भी पकाया जा रहा है। हो सकता है कि वहां से कोई सफलता हाथ लगे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed