{"_id":"5b43c2124f1c1b00278b5799","slug":"111531167250-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर परिवार की फोटो डालकर बदनाम करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर परिवार की फोटो डालकर बदनाम करने की कोशिश
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
धर्म परिवर्तन कर शादी करने और बाद में उत्पीड़न करने के मामले में अब दूसरे पक्ष ने भी महिला पर आरोप लगाए हैं और एसएसपी से शिकायत की है। कहा है कि महिला ने उनके परिवार का फोटो फेसबुक पर किसी फेक आईडी से डाला और उसके नीचे आपत्तिजनक, मनगढ़ंत बातें लिख दीं। इससे उनके परिवार की बहुत बदनामी हो रही है।
कुछ दिनों सिविल लाइन क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया था कि दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने स्वयं को हिंदू बताते हुए उससे नजदीकी बनाई फिर शादी की। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराया गया।
यही नहीं उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा और उसके जेठ आदि ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पति ने इसका विरोध भी नहीं किया। इस महिला ने मामला खुलने के बाद आर्य समाज रीति से घर वापसी की थी और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन
अब दूसरे पक्ष ने एसएसपी को पत्र देकर कहा है कि महिला ने उसके परिवार का फोटो आईडी बदल कर फेसबुक पर डाल दिया है और कई आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। इससे उसके परिवार को बदनाम किया जा रहा है।
पत्र में कहा है कि हमारे ऊपर जो मुकदमा दर्ज कराया गया है वह भी झूठा है। हमसे रंगदारी मांगी जा रही है। धमकाया जा रहा है। इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग करी गई है।