फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शराब और गांजा तस्करों की धरपकड़ में कई दबोचे

शराब और गांजा तस्करों की धरपकड़ में कई दबोचे

Fri, 02 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
शराब और गांजा तस्करों की धरपकड़ में कई दबोचे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर पुलिस ने होली पर नशा उत्पाद की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तारी की। इस दौरान क्वार्सी पुलिस ने चंदनिया के कुख्यात शराब तस्कर सोनू पल्सर को दबोच लिया। अब तक पर यह आरोप था कि वह यहां पूर्व में तैनात रहे एक सिपाही की साझेदारी में सोनू शराब तस्करी करता था। इसलिए पकड़ा नहीं जाता था। मगर अब सिपाही यहां से चला गया और वह दबोच लिया गया।

क्वार्सी पुलिस ने विक्की शर्मा उर्फ मामा निवासी तिकोना नगला थाना क्वार्सी, को 10 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का सहित, गौरव कुमार वाल्मीकि बस्ती चंदनिया को 09 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का सहित, कुख्यात सोनू सैनी उर्फ सोनू पल्सर निवासी तिकोना को नाजायज 09 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का सहित सुरेन्द्र नगर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वहीं सिविल लाइंस पुलिस ने साजिद निवासी हमदर्द नगर जमालपुर को 10 किलो गांजा सहित जमालपुर नाला पुल के पास से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा क्वार्सी पुलिस ने चोरी के आरोपी सोनू निवासी सराय रहमान बन्नादेवी को दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed