{"_id":"5bad368c867a557ea65a5e49","slug":"101538078348-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्सी चौराहे पर पुलिस कर्मी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्वार्सी चौराहे पर पुलिस कर्मी को पीटा
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्वार्सी चौराहे पर गुरुवार सुबह बाइक चेकिंग के लिए रोके जाने पर गुस्साए मानसिक बीमारी के शिकार एक सफाई कर्मचारी ने ट्रैफिक दरोगा, सिपाही व होमगार्ड आदि से मारपीट कर दी और जमकर हंगामा काटा।
इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल में घटना कैद करना शुरू कर दिया। इसे लेकर वहां अच्छा खासा हंगामा खड़ा हो गया। खबर पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे भीड़ को तितर-बितर कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ ट्रैफिककर्मी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मेडिकल परीक्षण में उसे ग्रेड-वन का मानसिक रोगी पाया गया है।
घटनाक्रम के अनुसार सुबह करीब 10.30 बजे क्वार्सी चौराहे पर ट्रैफिककर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी पैशन प्रो बाइक पर सवार युवक को चेकिंग के लिए रोका। उससे गाड़ी के कागज मांगे तो वह दरोगा से यह कहते हुए उल जलूल बोलने लगा कि पहले चौराहे का यातायात दुरुस्त कर लो, मेरे कागज क्या देखोगे।
विज्ञापन
इस बात पर वहां दोनों में गरमा-गरमी हुई तो आरोप है कि युवक ने पहले सिपाही नरेंद्र कुमार से हाथापाई शुरू की। जब अन्य स्टाफ ने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। सिपाही नरेंद्र का मोबाइल भी पटककर तोड़ दिया। इस दौरान वहां मौजूद होमगार्ड इदरीश व दरोगा को भी पीट दिया।
यह देख आसपास भीड़ जमा हो गई और मारपीट का वीडियो बनाने लगी। इसे लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया और सूचना पर क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। बाद में आरोपी रोहित चौहान पुत्र राजू चौहान निवासी समनापाड़ा सासनी गेट को थाने ले जाया गया। इस दौरान वह चीख-चीखकर खुद को भगवान का अवतार बताने लगा।
पूछताछ में पता चला कि वह पला में सफाईकर्मी है। वहीं सूचना पर आए परिजनों ने उसे मानसिक बीमार बताया। इस पर उसका दीनदयाल अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में परीक्षण कराया। जहां उसको ग्रेड-1 का मानसिक रोगी बताया है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के अनुसार फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बाकी अदालत के निर्देश पर कार्यवाही होगी। आरोपी गिरफ्त में है। इधर, कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसमें सफाई कर्मी पुलिस कर्मियों को पीटता हुआ स्पष्ट नजर आ रहा है।