फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मां-बेटी को स्कूटी से गिराकर लूट लिए जेवर

मां-बेटी को स्कूटी से गिराकर लूट लिए जेवर

Tue, 24 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मां-बेटी को स्कूटी से गिराकर लूट लिए जेवर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट आगरा रोड इलाके में रविवार देर रात शादी की तैयारियों के लिए जेवरात खरीदकर लौट रहे डीपीएस के शिक्षक दंपती को बदमाशों ने लूट लिया। इस दौरान महिला को बदमाशों ने स्कूटी से धकियाकर गिरा दिया और उसका पर्स लूट ले गए।

इस दौरान महिला गोद में मौजूद बेटी सहित गिरने से जख्मी हो गई। इधर, लुटेरे पर्स में मौजूद करीब 75 हजार रुपये की ज्वैलरी सहित एक लाख रुपये कीमत का माल ले जाने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार सासनी गेट दामोदर अपार्टमेंट निवासी जन्मजय बेहरा व उनकी पत्नी सुमन यहां डीपीएस में शिक्षक हैं। वह मूल रूप से उड़ीसा के रहने वाले हैं। जन्मजय सिविल लाइंस शाखा व सुमन आगरा रोड शाखा में पढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके परिवार की नौकरानी आने वाले दिन में शादी है। शिक्षक दंपती ही इस शादी की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। रविवार देर शाम दोनों अपनी बेटी के साथ नौकरानी की शादी के लिए रेलवे रोड से ज्वैलरी खरीदने गए थे। वहां से देर रात स्कूटी पर लौटते समय गगन स्कूल के पास बदमाशों ने बाइक बगल में लगाकर उनकी पत्नी से हाथ में लगा पर्स छीनने की कोशिश की। महिला ने पर्स बचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन्हें धकिया दिया।

इसी दौरान वह बेटी सहित गिर गईं और बदमाश पर्स झपट ले गए। इस पर्स में 75 हजार रुपये कीमत की ज्वैलरी, नकदी आदि सहित करीब एक लाख रुपये का सामान रखा हुआ था। जिसे बदमाश ले गए। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं सुमन व उनकी बेटी का इलाज कराया गया है। इंस्पेक्टर के अनुसार बदमाशों की तलाश चल रही है।


महावीर पार्क में सुबह मोबाइल लूटा
महानगर के क्वार्सी इलाके की महावीर पार्क कॉलोनी में सोमवार सुबह पैदल टहलने निकले युवक का उस समय बाइक सवार मोबाइल झपट ले गए, जब वह किसी से बात करते हुए जा रहा था। इसी तरह रामबाग कॉलोनी निवासी ठेकेदार विजय राणा के घर के बाहर से स्कूटी चोरी कर ली। यह चोरी सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed