{"_id":"5d8b64da8ebc3e93d22903c3","slug":"crime-news-in-aligarh-police-dont-registers-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: कोयला व्यापारी के ऑफिस में दबंगों ने किया हमला, एक हफ्ते बाद भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: कोयला व्यापारी के ऑफिस में दबंगों ने किया हमला, एक हफ्ते बाद भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर
Wed, 25 Sep 2019 06:30 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 25 Sep 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के एक कोयला व्यापारी के ऑफिस में बदमाशों का दबंगई का मामला सामने आया है। दबंगों ने देहली गेट थाना क्षेत्र के मलिक चौक स्थित कारोबारी के ऑफिस पर बीते 18 सितंबर को जमकर तोड़फोड़ किया, जिससे कार्यालय में भारी मुकसान हुआ है। दबंगों ने ईंट-पत्थर मारकर कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों को भी लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
कार्यालय के मालिक सुनील ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय आकर उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की और बताया कि 18 सितंबर की दोपहर वह ऑफिस में नहीं था। उस समय तीन बाइक सवारों ने ऑफिस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, उन्होंने वहां खड़ी एक गाड़ी को भी तोड़ दिया। जाते वक्त भी दबंगई से बाज नहीं आए और राह से गुजर रही एक कार पर भी हमलावर हो गए। पीड़ित सुनील ने बताया कि इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन आठ दिन गुजर जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। बुधवार को पीड़ित व्यापारी अपने घायल कर्मचारी को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा जहां उसे न्याय का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन