{"_id":"6551e687ae65f6a7df0b89e9","slug":"cricketer-rinku-singh-met-ssp-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एसएसपी से मिले क्रिकेटर रिंकू सिंह, कप्तान बोले- युवाओं के लिए करें यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एसएसपी से मिले क्रिकेटर रिंकू सिंह, कप्तान बोले- युवाओं के लिए करें यह
Mon, 13 Nov 2023 02:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 13 Nov 2023 02:34 PM IST
सार
क्रिकेटर रिंकू सिंह अपने घर अलीगढ़ आए। वह एसएसपी कलानिधि नैथानी से मिले। एसएसपी ने रिंकू से कहा कि वह अलीगढ़ के रोल मॉडल हैं। युवाओं को नशे और अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। कप्तान ने उनको हाल के प्रदर्शन के लिए बधाई दी। वहीं, अगले साल शुरू होने वाले आईपीएल में बेजोड़ पारी खेलने के लिए मंगल कामना की।
विज्ञापन
क्रिकेटर रिंकू सिंह से मुलाकात करते एसएसपी कलानिधि नैथानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे और शहर की शान क्रिकेटर रिंकू सिंह 11 नवंबर शाम एसएसपी कलानिधि नैथानी से मिलने उनके आवास पहुंचे। विश्वकप क्रिकेट के दौरान अचानक रिंकू को देखकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के चेहरे खिल गए। एसएसपी ने रिंकू से कहा कि वह अलीगढ़ के रोल मॉडल हैं। युवाओं को नशे और अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
रिंकू सिंह और पुलिस कप्तान ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। कप्तान ने उनको हाल के प्रदर्शन के लिए बधाई दी। वहीं, अगले साल शुरू होने वाले आईपीएल में बेजोड़ पारी खेलने के लिए मंगल कामना की। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने तस्वीरें खिंचवाईं। रक्षाबंधन से पहले रिंकू अपने घर आए थे।
विज्ञापन
इसके बाद वह आयरलैंड और चीन में हुए एशियाई खेलों में हिस्सा लेने चले गए थे। जहां उनका प्रदर्शन चर्चा में रहा। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने अच्छी पारी खेली। रिंकू ने क्रिकेट विश्वकप को लेकर कहा कि रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम विश्वकप जीतेगी। भारतीय टीम के खिलाड़ियों का बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन