फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cricketer Rinku Singh Facebook ID hacked

Cyber Crime: क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक, रिपोर्ट दर्ज, मोनेटाइज आईडी से आने वाली रकम हड़प रहा हैकर

Fri, 06 Feb 2026 10:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 10:23 AM IST
सार

क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई। इस मामले में रिंकू सिंह ने एसएसपी को जानकारी दी। एसएसपी ने साइबर टीम को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Cricketer Rinku Singh Facebook ID hacked
रिंकू सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

साइबर हैकरों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर ली है। साथ में 1.6 मिलियन फॉलोअर वाली मोनेटाइज आईडी से मिलने वाली रकम को भी हैकर हड़प रहे हैं। यह जानकारी रिंकू सिंह ने एसएसपी को दी। बाद में भाई की तरफ से दी गई तहरीर पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


लंबे समय से क्रिकेट खेलने में व्यस्त रिंकू सिंह अपनी फेसबुक आईडी पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। पिछले दिनों उन्होंने जब अपनी आईडी को चेक किया तो उसे खोल नहीं पाए। जांचने पर पता चला कि उनकी फेसबुक आईडी जीमेल की ‘रिंकूकुमार344.8.7’ आईडी से लॉग-इन थी। अब यह जीमेल आईडी ‘कॉमर्शियल.रिंकूकुमार’ से लॉग-इन हो रही है। फेसबुक आईडी से मिलने वाली आय भी हैकरों द्वारा ली जा रही है।
विज्ञापन


इस मामले में रिंकू सिंह ने एसएसपी को जानकारी दी। एसएसपी ने साइबर टीम को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए। बाद में ओजोन सिटी गोल्डन स्टेट में रहने वाले रिंकू के भाई सोनू सिंह की ओर से एसएसपी के नाम संबोधित तहरीर दी गई। इस पर अज्ञात हैकर पर साइबर थाने में आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने फोन पर आईडी के संबंध में जानकारी दी थी। बाद में उनके भाई की ओर से भेजी गई तहरीर थी। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। - नीरज जादौन, एसएसपी


मुंबई में हैं इन दिनों रिंकू सिंह
क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों मुंबई में हैं। उन्होंने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच भी खोला था। बता दें कि क्रिकेटर रिंकू सिंह की सपा सांसद प्रिया सरोज से शादी होने वाली है। दोनों के परिवारों में इस शादी को लेकर उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed