{"_id":"656ef7029b7ea2db960ed796","slug":"cricketer-deepak-chahar-said-this-on-south-africa-tour-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deepak Chahar: दीपक चाहर दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएंगे या नहीं? क्रिकेटर बोले- खेल से पहले निभाऊंगा पुत्र धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deepak Chahar: दीपक चाहर दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएंगे या नहीं? क्रिकेटर बोले- खेल से पहले निभाऊंगा पुत्र धर्म
Tue, 05 Dec 2023 05:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 05 Dec 2023 05:17 PM IST
सार
अलीगढ़ के मिथराज हॉस्पिटल में क्रिकेटर दीपक चहर के पिता लोकेंद्र चाहर को ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद भर्ती किया गया। दीपक चहर को जैसे ही अपने पिता की तबियत के बारे में पता चला वह ऑस्ट्रेलिया के साथ खत्म हुई टी20 सीरीज खत्म होने के बाद से अचानक अलीगढ़ लौटे। वह अस्पताल में अपने पिता की देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय के साथ दीपक चाहर मास्क लगाए हुए
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेटर दीपक चाहर से जब साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने या न जा पाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि खेल से पहले मैं पुत्र धर्म निभाऊंगा। दीपक चाहर अस्पताल में अपने पिता की देखभाल कर रहे हैं, उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के मिथराज हॉस्पिटल में क्रिकेटर दीपक चहर के पिता लोकेंद्र चाहर को ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद भर्ती किया गया। दीपक चहर को जैसे ही अपने पिता की तबियत के बारे में पता चला वह ऑस्ट्रेलिया के साथ खत्म हुई टी20 सीरीज खत्म होने के बाद से अचानक अलीगढ़ लौटे। वह अस्पताल में अपने पिता की देखभाल कर रहे हैं। दीपक चाहर ने बताया कि अस्पताल में अच्छा इलाज मिल रहा है। पिताजी की तबीयत में सुधार है। जब तक पिताजी पूरी तरीके से आउट ऑफ डेंजर नहीं होंगे मैं कहीं भी नहीं जाऊंगा।
विज्ञापन
10 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के साथ भारत के टी 20 मैच में खेलने के बारे में जब दीपक चाहर से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि खेल से पहले पिता महत्वपूर्ण है, उन्होंने ही मुझे खिलाड़ी बनाया, सबसे पहले पुत्र धर्म निभाऊंगा। जब तक वह खतरे से बाहर नहीं आ जाते, तब तक मैं कहीं नहीं जाउंगा। मिथराज हॉस्पिटल के निदेशक डॉ राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि 2 दिसंबर को दीपक चाहर के पिता को भर्ती किया गया। भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के पिता को सही समय पर उपचार मिल गया। उनकी हालत में सुधार है। उन्हें चिकित्सकों की टीम की देखरेख में रखा गया है। बेहतर से बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। अपोलो से भी संपर्क में हैं। दो-तीन दिन में डिस्चार्ज किए जा सकते हैं।