भले ही आईपीएल-2022 के संस्करण में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) का सफर अब खत्म हो चुका है, लेकिन अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया लेकिन केकेआर मैच हार गया। लखनऊ से हारकर केकेआर प्ले ऑफ से बाहर हो गया।
आईपीएल-2022 के अंतिम लीग मैच में रिंकू सिंह ने 15 गेंदों में 40 रन की पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उससे क्रिकेट प्रेमियों का दिल खुश हो गया। रिंकू के बल्ले से रनों की बरसात उस वक्त हुई, जब मैच देख रहे क्रिकेट प्रेमियों ने मान लिया था कि अब मैच में कुछ नहीं हो सकता। रिंकू ने आईपीएल के इस सीजन में कुल छह मैच खेले, जिनमें क्रमश: 35, 23, 42, 06, 23, 05, 40 रन बनाए। रिंकू ने अपने इस प्रदर्शन भारतीय चयनकर्ताओं का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है। अलीगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के बीच रिंकू सिंह की चर्चा है।