फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cows will not be found till voting

विधानसभा चुनाव 2022 : मतदान तक ढूंढे नहीं मिलेगा आवारा गोवंश

Mon, 07 Feb 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cows will not be found till voting
विधानसभा चुनाव 2022 के दस फरवरी को होने वाले मतदान से पूर्व किसानों के लिए समस्या बने आवारा गोवंश ढूंढे नहीं मिलेंगे। सभी को अस्थायी गो आश्रय स्थलों में न केवल आसरा दिया जाएगा, बल्कि चारा एवं पानी से लेकर सर्दी से बचाव के इंतजाम भी होंगे। किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को अस्थायी गो आश्रय स्थल तैयार करवाकर उनमें निराश्रित गोवंश को रखवाने के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

तमाम गो आश्रय स्थल, गोशालाएं तैयार करने के बावजूद प्रशासन आवारा एवं निराश्रित गोवंश की समस्या को दूर करने में नाकाम रहा है। यह गोवंश तमाम दुर्घटनाओं और जाम का कारण तो बन ही रहे हैं। विशेष रूप से किसानों के लिए लंबे समय से समस्या बने हुए हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद गोवंश फसलों को खराब कर रहा है। इससे जिले के किसानों की हजारों बीघा फसल हर सीजन में नष्ट हो रही है। किसान इस समस्या को लेकर तमाम धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के साथ ही कई बार सरकारी स्कूल, कार्यालय आदि में इन गोवंश को बंद कर आक्रोश जताते रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गोवंश को लेकर किसानों की नाराजगी मतदान के दौरान वर्तमान सरकार पर भारी न पड़ जाए, इसको लेकर अब तक चुनावी तैयारियों में व्यस्त प्रशासन एकाएक इस समस्या के प्रति गंभीर हो उठा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि आवारा एवं निराश्रित गोवंश की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को पत्र लिखकर मतदान से पूर्व अपने-अपने क्षेत्र के निराश्रित गोवंशों को पकड़वाकर अस्थायी गोशालाओं में रखवाने के आदेश जारी किए हैं। यह भी कहा है कि सभी गोवंश के चारा पानी आदि का भी समुचित इंतजाम किया जाए। इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी को भी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed