फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cow urine costlier than milk, sales doubled

कोरोना वायरस : गाय के दूध से भी महंगा गो मूत्र, बिक्री हुई दोगुनी  

Fri, 20 Mar 2020 01:22 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी आशीष श्रीवास्तव, अलीगढ़
आशीष श्रीवास्तव, अलीगढ़ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Mar 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Cow urine costlier than milk, sales doubled
गाय की पूजा करती एक महिला - फोटो : पीटीआई
कोरोना वायरस के लिये भले ही अब तक विश्वभर में कोई दवा नहीं बनी है, लेकिन लोग अपने अपने तरीकों से इस बीमारी से निपटने के तौर-तरीके सुझाने में लगे हैं। सबसे ज्यादा गोमूत्र को बीमारी से मुक्ति में कारगर बताया जा रहा है। इसका असर गोमूत्र की बिक्री पर भी नजर आ रहा है। पिछले करीब एक माह में गाय के दूध से भी महंगे गो मूत्र की बिक्री दोगुनी हो गई है। लोग इसे बीमारी रक्षक दवा के साथ ही अपने घरों में छिड़काव के लिए भी बड़े पैमाने पर खरीद रहे हैं। 
विज्ञापन


इन ब्रांडों के गोमूत्र बाजार में हैं उपलब्ध
- पतंजलि ब्रांड - 80 रुपये का 900 एमएल  
- पथमेड़ा गोशाला राजस्थान - 140 रुपये लीटर 
- श्रीश्री रविशंकर - 160 रुपये का 900 एमएल
- आसाराम बापू - 80 रुपये का 900 एमएल 

गाय के दूध के दाम 
- सामान्य दूध -45 रुपये लीटर 
- टेट्रा पैक -62 रुपये लीटर 
- पाउडर -200 ग्राम-88 रुपये 

क्या कहते हैं कारोबारी 

कोरोना के हल्ले में गोमूत्र की मांग दोगुनी से ज्यादा हो गई है। पहले 20 पीस का एक कार्टून 15 दिन में बिकता था। अब दो से तीन कार्टून 15 दिन में बिक रहे हैं। लोग इसके सेवन के साथ इसे घर में छिड़ककर कोरोना बीमारी से बचने के उपाय के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन

भूपेंद्र शर्मा, विक्रेता 

कोरोना का प्रकोप बढ़ने के बाद से पूरे जनपद में इसकी मांग बढ़ गई है। पहले मात्र 300 से 350 कार्टून की सप्लाई थी। यह अब बढ़कर एक हजार कार्टून प्रति माह हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सम्राट राठौर, एकाउंट अफसर, पतंजलि जिला वितरक 

अब मेरी डेयरी पर गाय के दूध के बजाय गो मूत्र लेने के लिए लोग अधिक संख्या में आ रहे हैं। इसके लोग मुंहमांगे दाम देने को तैयार हैं। गाय के दूध की मांग यथावत है। 

हेमंत कुमार, गांव सपेरा भानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed