कोरोना वायरस : गाय के दूध से भी महंगा गो मूत्र, बिक्री हुई दोगुनी
इन ब्रांडों के गोमूत्र बाजार में हैं उपलब्ध
- पतंजलि ब्रांड - 80 रुपये का 900 एमएल
- पथमेड़ा गोशाला राजस्थान - 140 रुपये लीटर
- श्रीश्री रविशंकर - 160 रुपये का 900 एमएल
- आसाराम बापू - 80 रुपये का 900 एमएल
गाय के दूध के दाम
- सामान्य दूध -45 रुपये लीटर
- टेट्रा पैक -62 रुपये लीटर
- पाउडर -200 ग्राम-88 रुपये
क्या कहते हैं कारोबारी
कोरोना के हल्ले में गोमूत्र की मांग दोगुनी से ज्यादा हो गई है। पहले 20 पीस का एक कार्टून 15 दिन में बिकता था। अब दो से तीन कार्टून 15 दिन में बिक रहे हैं। लोग इसके सेवन के साथ इसे घर में छिड़ककर कोरोना बीमारी से बचने के उपाय के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
भूपेंद्र शर्मा, विक्रेता
कोरोना का प्रकोप बढ़ने के बाद से पूरे जनपद में इसकी मांग बढ़ गई है। पहले मात्र 300 से 350 कार्टून की सप्लाई थी। यह अब बढ़कर एक हजार कार्टून प्रति माह हो गई है।
विज्ञापन विज्ञापन
सम्राट राठौर, एकाउंट अफसर, पतंजलि जिला वितरक
अब मेरी डेयरी पर गाय के दूध के बजाय गो मूत्र लेने के लिए लोग अधिक संख्या में आ रहे हैं। इसके लोग मुंहमांगे दाम देने को तैयार हैं। गाय के दूध की मांग यथावत है।
हेमंत कुमार, गांव सपेरा भानपुर