{"_id":"6a40e84f80f103fea4036c2a","slug":"cow-slaughterer-arrested-in-police-encounter-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
Sun, 28 Jun 2026 02:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:55 PM IST
सार
संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी, पुलिस टीम
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना जवां पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर की संयुक्त टीम ने 27 जून देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गोकश को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी आदित्य बंसल के अनुसार गिरफ्तार आरोपी फरमान निवासी शाहजमाल, थाना रोरावर, थाना क्वार्सी में वर्ष 2025 में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट जारी था। एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि थाना जवां क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने इस संबंध में थाना जवां में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ पहले से गोवध निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन