फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Covid 19

अलीगढ़ः कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए 70 लोगों के लिए सैंपल

Mon, 13 Dec 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Covid 19
थाना बन्नादेवी थाना क्षेत्र के कपिल विहार में संक्रमित पाए गए दो युवकों के संपर्क में आए 70 लोगों का नमूना लिया गया। सभी की एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

कपिल विहार निवासी दो सगे भाई कोरोना संक्रमित हैं। शनिवार को निजी लैब में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। रविवार को स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित युवक के संपर्क में आए 70 लोगों के सैंपल लिए। रिपोर्ट सोमवार शाम तक आने की उम्मीद है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि टेस्ट, ट्रेस और ट्रीटमेंट पर जोर है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मास्क, सामाजिक दूरी का ख्याल रखें और बार-बार हाथ धोते रहे। भीड़ में जाने से परहेज करें। जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि सावधानी बरतकर ही हम कोविड संक्रमण को रोक सकते हैं।
विज्ञापन

आज टीकाकरण में प्रथम स्थान पर जनपद
अलीगढ़। जनपद में रविवार को 28045 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि टीकाकरण में जनपद रविवार को प्रथम स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि 21.67 लाख लोगों को प्रथम एवं 10.54 लाख लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। सीएमओ ने बताया कि 20 दिसंबर तक 90 प्रतिशत लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस महीने के अंत तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल में बुखार से युवक की मौत
अलीगढ़। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती एक युवक की शनिवार देर रात्रि में मृत्यु हो गई। युवक बुलंदशहर जनपद का निवासी था। बुखार होने के बाद उसकी तबियत खराब हुई थी। शनिवार को परिजनों ने दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए युवक को आईसीयू में भर्ती किया गया लेकिन कुछ घंटे के अंदर ही उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed