फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Covid 19

अलीगढ़- 107 लोगों की हुई एंटीजन जांच, रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत

Fri, 24 Sep 2021 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Covid 19
कोरोना वायरस से संक्रमित एडीए कॉलोनी निवासी शिक्षक के परिजन एवं संपर्क में आए सेंट फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक एवं कर्मचारियों की एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

रामघाट रोड स्थित एडीए कॉलोनी निवासी सेंट फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 54 वर्षीय शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ होने पर उनको जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां कोविड जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की कोविड जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनकी पत्नी और दो बच्चों का एंटीजन टेस्ट किया गया। परिवार के तीनों सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त टीम द्वारा सेंट फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल (तालानगरी एवं एडीए मार्केट के समीप स्थित) में 104 शिक्षक व कर्मचारियों का एंटीजन टेस्ट किया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। परिवार एवं स्कूल से जुड़े लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भी लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीका लगवा चुके हैं शिक्षक
कोरोना वायरस से संक्रमित शिक्षक कोविड टीके की दोनों डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिक्षक की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। अभी यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शिक्षक कैसे संक्रमित हुए। वर्तमान में उनका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

कोरोना केस मिलने के बाद विभाग अलर्ट
81 दिन बाद जनपद में कोरोना का केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। एक बार फिर से कोविड की तैयारियों की समीक्षा शुरू हो गई है। शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, मलखान सिंह जिला चिकित्सालय सहित जनपद के सीएचसी पर मॉक ड्रिल होने जा रही है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि कोविड का लेकर विभाग गंभीर है। शुक्रवार को कोविड हॉस्पिटलों में मॉक ड्रिल होगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि दो गज की दूरी एवं मास्क का जरूर प्रयोग करें। किसी तरह की लापरवाही खतरनाक हो सकती है। हाथ को साबुन से बार-बार साफ करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed