फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Covid 19

टीका उत्सव : पहला दिन रहा फीका, 40 प्रतिशत से कम टीकाकरण

Mon, 12 Apr 2021 01:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Covid 19
टीका उत्सव का फीता काटकर शुभारंभ करते कमिश्नर गौरव दयाल। - फोटो : CITY OFFICE
जनपद में टीका उत्सव की फीकी शुरूआत हुई है। पहले दिन 40 प्रतिशत से भी कम टीकाकरण हुआ है। इससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टीकाकरण पर सबसे अधिक जोर दे रहे हैं। प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश में 11 अप्रैल से चार दिवसीय टीका उत्सव शुरू किया गया है। इसी के चलते रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने फीता काटकर उत्सव का शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी कई केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। टीकाकरण के प्रति लोगों की उदासीनता देखकर दिन में ही अधिकारियों को टीकाकरण का प्रतिशत कम रहने का अंदाजा हो गया था।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 13876 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से 5529 (39.85 प्रतिशत) लोग ही टीका लगवाने के लिए पहुंचे। 13104 लोगों को प्रथम एवं 772 लोगों को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य था। प्रथम डोज लगवाने 4757 (36.30 प्रतिशत) लोग पहुंचे। दूसरी डोज में उपलब्धि शत प्रतिशत रही। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि रविवार होने के कारण कम लोग टीका लगवाने पहुंचे। अगले तीन दिन में हमलोग टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इससे पूर्व मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि देश में विकसित कोविड टीका पूरी तरह सुरक्षित है। समाज के प्रबुद्ध लोग एवं धर्म गुरू टीका को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होेंने कहा कि किसी भी अफवाह एवं भ्रांतियों से बचने के लिए यह आवश्यक है कि अधिकारियों एवं जनता में संवादहीनता न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed