फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Covid 19

अलीगढ़ः नीम हकीम के चक्कर में न फंसे, डॉक्टर से लें परामर्श

Tue, 11 Jan 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Covid 19
डॉ. के के शर्मा - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना का लक्षण दिखे तो चिकित्सक से परामर्श लें। स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर आरटीपीसीआर जांच कराएं। किसी नीम हकीम के चक्कर में नहीं फंसे। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर कहते हैं कि बुखार, सिरदर्द, सांस लेने में परेशानी, थकान, मांसपेशियों में दर्द ओमिक्रॉन के प्रमुख लक्षण हैं।
विज्ञापन

अगर लक्षण दिखे तो चिकित्सक से सलाह लें और कोविड जांच जरूर कराएं। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार लें। नींबू, संतरा, कीनू, अंडे का सेवन करें, सूखे मेवे लें और कुछ देर धूप में अवश्य बैठें। डॉ. भास्कर ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल में ऑक्सीजन के चार प्लांट लगे हैं। वर्तमान में कोविड के चार मरीज भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। इससे बचाव के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार करें। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. केके शर्मा कहते हैं कि चुनाव में सतर्क एवं जागरूक रहने की जरूरत है। अभी कोविड तेजी से फैल रहा है। इसलिए दूरी एवं मास्क का ध्यान रखें।

डॉ. अनुपम भास्कर।

डॉ. अनुपम भास्कर।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed