{"_id":"64b3fb31eaf33a1da40e3dc9","slug":"cousin-tayeri-sisters-committed-suicide-together-for-fear-of-revealing-the-secret-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दादा के हाथ लग गया फोन, राज खुलने के डर से चचेरी-तहेरी बहनों ने एक साथ की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दादा के हाथ लग गया फोन, राज खुलने के डर से चचेरी-तहेरी बहनों ने एक साथ की आत्महत्या
Sun, 16 Jul 2023 07:44 PM IST
चमन शर्मा
शिशुपाल सिंह,अमर उजाला, अलीगढ़
शिशुपाल सिंह,अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Jul 2023 07:44 PM IST
सार
दोनों बहनों के पास से उनके दादा को एक छोटा मोबाइल फोन मिल गया था। रविवार की सुबह दोनों बहनें पशुओं के लिए खेत से चारा लेकर लौटीं। इसके बाद दादा को घर के बाहर खाना दिया। इसके बाद बड़ी बहन के घर पहुंचकर दोनों चचेरी-तहेरी बहनों ने अलग-अलग कमरों में पंखे के सहारे रस्सी से फंदा बनाकर लटक गईं।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी जांच करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार की दोपहर बरला थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरी-तहेरी बहनों ने अलग-अलग कमरों में रस्सी के सहारे फंदे पर झूलकर जान दे दी। सूचना पर सीओ बरला सर्जना सिंह, नायब तहसीलदार अतरौली, एसपी देहात के साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। पुलिस के अनुसार परिवार वालों मोबाइल पास में होने की भनक लग गई थी। इसी डर में उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बताते हैं कि गांव एक व्यक्ति के चार पुत्र हैं। गांव में ही एक जगह पर चारों के अलग-अलग मकान हैं। बड़ा पुत्र नोएडा में एक कंपनी में काम करता है। उसकी 16 वर्षीय बेटी गांव में चाचा-चाची के पास रहती थी। छोटे पुत्र की 14 वर्षीय बेटी से बड़ी बहन की अच्छी-खासी पटती थी। शनिवार की शाम दोनों बहनों के पास से उनके दादा को एक छोटा मोबाइल फोन मिल गया था। रविवार की सुबह दोनों बहनें पशुओं के लिए खेत से चारा लेकर लौटीं। इसके बाद दादा को घर के बाहर खाना दिया। इसके बाद बड़ी बहन के घर पहुंचकर दोनों चचेरी-तहेरी बहनों ने अलग-अलग कमरों में पंखे के सहारे रस्सी से फंदा बनाकर लटक गईं।
विज्ञापन
खाना खाने के बाद दादा ने पानी मांगा तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्हें कुछ आशंका हुई। उन्होंने आवाज लगाई तो परिवार वाले एकत्र हो गए। उन्होंने दूसरे घर की छत से सीढ़ी लगाकर नीचे उतरकर कमरे में देखा तो दोनों के शव लटकते देख उनके होश उड़ गए। सीओ बरला सर्जना सिंह के अनुसार दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। परिवार वालों ने दादा के मोबाइल देख लेने पर आत्महत्या करने की बात बताई है। मोबाइल का सिम तोड़कर दोनों ने पहले ही फेंक दिया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन